समय : तीन घण्टे | पूर्णांक : 250

खण्ड – A / SECTION – A

  • निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) :
  • (10 x 5 = 50 अंक)
  • (a) आरम्भिक हिन्दी का वैशिष्ट्य
  • (b) अवधी का व्याकरणिक रूप
  • (c) दक्खिनी हिन्दी का क्षेत्र एवं भाषा-स्वरूप
  • (d) हिन्दी और उसकी बोलियों का अंतर्सम्बन्ध
  • (e) देवनागरी लिपि में सुधार समिति द्वारा किए गए संशोधन

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) संविधान में वर्णित राजभाषा संबंधी प्रावधानों की विवेचना कीजिए। (20 अंक)
  • (b) रहीम की काव्यभाषा का सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए। (15 अंक)
  • (c) वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्र में हिन्दी भाषा के विकास का सर्वेक्षण कीजिए। (15 अंक)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) मध्यकाल में साहित्यिक भाषा के रूप में ब्रजभाषा के विकास पर प्रकाश डालिए। (20 अंक)
  • (b) पहाड़ी हिन्दी की प्रमुख बोलियों की विशेषताएँ बताइए। (15 अंक)
  • (c) नाथ-साहित्य में खड़ी बोली का आरंभिक स्वरूप स्पष्ट कीजिए। (15 अंक)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) खड़ी बोली हिन्दी के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उसके मानकीकरण पर प्रकाश डालिए। (20 अंक)
  • (b) हिन्दी-सूफी कवियों की लोकोन्मुखता को सोदाहरण निरूपित कीजिए। (15 अंक)
  • (c) “हिन्दी नई चाल में ढली।” इस कथन की तर्कपूर्ण व्याख्या कीजिए। (15 अंक)

खण्ड – B / SECTION – B

  • निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए (प्रत्येक लगभग 150 शब्दों में) :
  • (10 x 5 = 50 अंक)
  • (a) तुलसी का समन्वयवाद
  • (b) शुक्लोत्तर साहित्येतिहास-लेखन की प्रमुख विशेषताएँ
  • (c) जयशंकर प्रसाद के काव्य में मानवीय भूमि
  • (d) हजारीप्रसाद द्विवेदी की आलोचना-दृष्टि का सांस्कृतिक पक्ष
  • (e) आधुनिक हिन्दी रंगमंच की चुनौतियाँ

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) “भारतेन्दु के नाटक सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के औजार थे।” इस कथन की तर्कसम्मत व्याख्या कीजिए। (20 अंक)
  • (b) रीतिमुक्त काव्यधारा में अभिव्यक्त वैयक्तिकता की विवेचना कीजिए। (15 अंक)
  • (c) “अज्ञेय के काव्य में व्यक्ति और समाज का द्वंद्व है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए। (15 अंक)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) हिन्दी की मनोविश्लेषणवादी आलोचना का विकास निरूपित कीजिए। (20 अंक)
  • (b) भीष्म साहनी के उपन्यासों में साम्प्रदायिकता के यथार्थ का चित्रण कीजिए। (15 अंक)
  • (c) “भक्तिकाल साहित्यिक उत्कृष्टता का काल है।” स्पष्ट कीजिए। (15 अंक)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

  • (a) “पुनर्जागरण भारत में नई मानवता के जन्म का आंदोलन है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए। (20 अंक)
  • (b) “निराला का काव्य छंद के बंधन से मुक्ति का प्रयास है।” सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। (15 अंक)
  • (c) हिन्दी ललित निबंध में डॉ० विद्यानिवास मिश्र का योगदान रेखांकित कीजिए। (15 अंक)

🎙️ Watch Youtube Paper Solution by Lalit Sir